केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दो नये न्यायाधीश नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही न्यायालय में न्यायाधीशों की निर्धारित संख्या पूरी हो गई है। एक ट्वीट में केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि हाई कोर्ट के दो मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की अधिकतम निर्धारित संख्या 34 हो गई है। विधि मंत्री ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिन्दल और गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविन्द कुमार को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया है और इनके नाम की सिफारिश कॉलेजियम ने की थी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...