केंद्र सरकार ने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया

केंद्र सरकार ने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया

गुजरात में तेज बारिश के कारण कई स्‍थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल से बात की। अमित शाह ने कहा कि राज्‍य सरकार बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए पूरी तरह से जुटी है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें और स्‍थानीय प्रशासन प्रभ‍ावित इलाकों में लोगों की मदद कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हैं।

मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में फिर से मूसलाधार वर्षा की संभावना की

मौसम विभाग ने आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस महीने मध्य भारत और आसपास के दक्षिण प्रायद्वीपीय तथा पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्‍सों और पूर्वोत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान देश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। अगले तीन दिन के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक तथा केरल में मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और हरियाणा तथा पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Related posts

Leave a Comment