Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की बातचीत आज शाम चंडीगढ़ में होगी

केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की बातचीत आज शाम चंडीगढ़ में होगी। तीसरे दौर की वार्ता बृहस्पतिवार शाम को हुई, जो लगभग पांच घंटे तक चली और शुक्रवार सुबह समाप्त हुई, शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों को बताया कि अगली बैठक रविवार को शाम 6 बजे होगी और किसानों के मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाएगा। तीसरे दौर की वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में भाग लेने वाले किसान नेताओं में पंजाब के जगजीत सिंह दल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह शामिल थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी तीसरे दौर की बैठक में शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

1 hour ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रौद्योगिकी विकास एवं निवेश प्रोत्साहन (टीडीआईपी) योजना के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More

1 hour ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.