Categories: News-Headlines

9वें रायसीना डायलॉग में मुख्‍य अतिथि होंगे ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्‍सोताकिस

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्‍सोताकिस, 21 फरवरी को भारत की दो दिनों की यात्रा पर होंगे। उनके साथ वरिष्‍ठ अधिकारी और उच्च अधिकार प्राप्त व्यापारिक शिष्टमंडल भी होगा। प्रधानमंत्री मित्‍सोताकिस नई दिल्‍ली में नवें रायसीना डायलॉग में मुख्‍य अतिथि होंगे। उनका स्‍वागत राष्‍ट्रपति भवन में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, प्रधानमंत्री मिसोताकिस के साथ वार्ता करेंगे। वर्ष 2008 के बाद यह पहला अवसर है, जब ग्रीस के शासनाध्‍यक्ष की भारत यात्रा हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी की ग्रीस यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों को गति मिली है। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, रक्षा, पोत परिवहन और समुद्री सहयोग रहा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री मिसोताकिस की यात्रा से दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, प्रधानमंत्री मित्‍सोताकिस से द्विपक्षीय वार्ता के पश्‍चात उनके सम्‍मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

3 hours ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रौद्योगिकी विकास एवं निवेश प्रोत्साहन (टीडीआईपी) योजना के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.