Categories: News-Headlines

अगले पांच वर्ष राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस अवधि में देश को विकसित भारत की दिशा में लंबी छलांग लगानी है – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अगले पांच वर्ष राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस अवधि में देश को विकसित भारत की दिशा में लंबी छलांग लगानी है। नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वर्ष में प्रत्येक दिन चौबीसो घंटे देश की सेवा में कुछ न कुछ करते रहते हैं लेकिन उन्हें अगले सौ दिनों में नए जोश और नए विश्वास के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज 18 फरवरी है और जो युवा इस अवधि में 18 वर्ष के हो चुके हैं वे देश की 18वीं लोकसभा चुनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अगले सौ दिनों में सभी का विश्वास जीतने के लिए प्रत्येक नए मतदाता, नए लाभार्थी और प्रत्येक समुदाय के पास जाना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए को चार सौ सीटों तक ले जाने के लिए भाजपा को तीन सौ 70 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे राष्ट्र का मानना है कि भाजपा सरकार ने देश को भ्रष्टाचार और आतंकी हमलों से मुक्त बनाया है तथा गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष साहसिक निर्णयों और भविष्य की नीतियों के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राम मंदिर निर्माण, करतारपुर गलियारे के खुलने, धारा 370 हटाने और नई शिक्षा नीति लागू करने सहित दशकों से छूटे अधूरे कार्यों को पूरा करने का साहस दिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परिवर्तन भारत की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने इतिहास और संस्कृति को स्वीकार करके अपने भविष्य का निर्माण करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जैन मुनि विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि दी। जैन मुनि का कल रात निधन हो गया था। प्रधानमंत्री ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.