बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश की मुद्रा टका और भारत की मुद्रा रुपया के माध्यम से व्यापार बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से अलग विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि टका और रूपया के आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार पहले ही शुरू हो चुका है लेकिन इसे और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। समाचार एजेंसी बांग्लादेश संवाद संस्था ने बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. हसन महमूद ने दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दी।
डॉ. महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री हसीना और डॉ. जयशंकर ने अपनी-अपनी मुद्राओं के माध्यम से व्यापार करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की और कहा कि डॉलर जैसी अन्य मुद्राओं पर निर्भरता कम की जा सके। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच बेहतरीन द्विपक्षीय संबंध हैं और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व में यह और अधिक ऊंचाई पर पहुंचे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment