केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन आज सुबह टोक्यो पहुंचे

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन आज सुबह टोक्यो पहुंचे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और जापान प्राचीन ऐतिहासिक संबंधों और साझा मूल्यों पर आधारित एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को महत्व देते हैं।

वी. मुरलीधरन 8 से 10 नवंबर तक जापान की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उनके मंत्रियों, व्यापारिक नेताओं, शिक्षाविदों और भारतीय प्रवासियों के साथ बैठक करने की उम्मीद है। वह टोक्यो के अलावा क्योटो, हिरोशिमा और ओइता का दौरा करेंगे।

उनका ओइता में रित्सुमीकन एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी में “भारत और उभरती दुनिया” पर व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है।

Related posts

Leave a Comment