केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा है कि तेलंगाना में सीआरआईएफ के अंतर्गत 435.29 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 31 राज्य सड़क परियोजनाओं को चौड़ा और सुदृढ़ बनाने के लिए 850.00 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह पहल आर्थिक विकास, स्थानीय पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है। इसके अतिरिक्त यह पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करके और परिवहन अवसंरचना में सुधार करके रोजगार के अवसर पैदा करती है।
