केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में एनएच-913 (फ्रंटियर राजमार्ग) के लाडा-सरली सेक्‍शन के निर्माण के लिए 2,248.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में एनएच-913 (फ्रंटियर राजमार्ग) के लाडा-सरली सेक्‍शन के निर्माण के लिए 2,248.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में एनएच-913 (फ्रंटियर राजमार्ग) के लाडा-सरली सेक्शन के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए 2,248.94 करोड़ रुपये के कोष को स्वीकृति दी है, जो पैकेज 1, 2, 3 और 6 में 105.59 किलोमीटर तक फैला है।

नितिन गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सुरक्षा बलों के लिए एक तेज संचार नेटवर्क प्रदान करने के लिए समर्पित यह महत्वपूर्ण परियोजना आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तैयार है जिससे जीवंत सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर लौटने के काम को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त इस परियोजना ने आवश्यक सड़क अवसंरचना को स्थापित किया है, महत्वपूर्ण नदी बेसिनों को जोड़ रही है और राज्य में कई जलविद्युत परियोजनाओं के विकास की सुविधा प्रदान करने में सहायक हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि यह ग्रीनफील्ड रोड पर्यटन के लिए आशाजनक है, जो ऊपरी अरुणाचल के कम आबादी वाले क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करती है और इससे भविष्य में यातायात में वृद्धि की आशा है।

Related posts

Leave a Comment