केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम भारत एनकैप का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम भारत एनकैप का शुभारंभ किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने के महत्व पर जोर दिया है। आज नई दिल्ली में भारत न्यू कार एसेसमैंट प्रोग्राम भारत एनकैप का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश में हो रही गलतियों से निपटने के लिए सभी हितधारकों के बीच संवाद और सहयोग की बड़ी आवश्यकता है। अपने संबोधन में उन्होंने देश में ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 15 लाख करोड़ रुपये करने की सरकार की आकांक्षा के बारे में भी बताया।

भारत एनकैप पहल के बारे में नितिन गडकरी ने बताया कि इससे देश में वाहनों की सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही सुरक्षित वाहनों के निर्माण के लिए मूल उपकरण निर्माताओं के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता भी शुरू होगी।

Related posts

Leave a Comment