केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पडने वाले प्रभाव की समीक्षा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पडने वाले प्रभाव की समीक्षा की। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। समीक्षा बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने अधिकारियों को प्रभावित राजमार्गों की तुरन्त मरम्मत तथा इनके रखरखाव को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Related posts

Leave a Comment