केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और भारतीय दूतावासों की केंद्रित गतिविधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष – 2023 शुरू

केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और भारतीय दूतावासों की केंद्रित गतिविधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष – 2023 शुरू

अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष – 2023 केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और भारतीय दूतावासों की केंद्रित गतिविधियों के साथ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। यह टिकाऊ कृषि में मोटे अनाज की स्मार्ट सुपरफूड के रूप में इसके लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा। यह भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मोटा अनाज जी-20 देशों की बैठकों का भी एक अभिन्न हिस्सा है और इसके प्रतिनिधियों को इसका स्‍वाद लेने, किसानों से मिलने और स्टार्ट-अप और किसान उत्पादक संगठनों के साथ संवाद सत्रों के जरिये मोटा अनाज का अनुभव मिलेगा।

केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और भारतीय दूतावासों ने मोटा अनाज के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में एक केंद्रित महीना आवंटित किया है।

सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान कई सबूत मिले हैं जिससे यह पता चलता है कि मोटा अनाज भारत में उगाई जाने वाली पहली फसलों में से एक था।

Related posts

Leave a Comment