केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने आज नई दिल्‍ली के फिक्‍की फेडरेशन हाउस में इंडिया एनर्जी शिखर बैठक 2023 का शुभारंभ किया

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने आज नई दिल्‍ली के फिक्‍की फेडरेशन हाउस में इंडिया एनर्जी शिखर बैठक 2023 का शुभारंभ किया

विद्युत, नव और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, आर.के. सिंह ने आज नई दिल्‍ली के फिक्‍की फेडरेशन हाउस में इंडिया एनर्जी शिखर बैठक 2023 का शुभारंभ किया। दो दिन की शिखर बैठक का उद्देश्‍य देश में हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम बनाने के लिए इसके विकास पर विशेष ध्‍यान केंद्रित करना है। शिखर बैठक को संबोधित करते हुए आर.के. सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन विश्‍व के लिए एक चुनौती है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि भारत नई पीढी के लिए स्‍वस्‍थ और सुरक्षित सक्रिय संयंत्र प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में बेल्जियम के राजदूत डिडिएरवंदर हेसेलेट और जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप्‍प एकरमैन के साथ कई अन्‍य गण्यमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थित रहे।

नीति निर्धारक और उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधि, वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी, वित्‍तीय संस्‍थान, परियोजना विकासकर्ता, विनिर्माता, उपभोक्‍ता उद्योग, प्रौदयोगिकी कंपनियां, स्‍टार्टअप फाउंडेशन और थिंक टैक, अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्‍थान इस शिखर बैठक में भाग ले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment