कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ से प्रभावित सीमावर्ती राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब पहुँच गए हैं। शिवराज सिंह सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
केंद्र सरकार पूरी तरह से पंजाब की जनता के साथ है। आज हम जनता से संवाद करेंगे और उसके बाद जो स्थिति है उसके आकलन करने के लिए दो केंद्रीय टीमें भी आज आ गई, जिनमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी सम्मिलित है। दोनों टीमें आज से दौरा करना शुरू कर रही है। स्थिति का आकलन करेंगे और उसके बाद भारत सरकार को रिपोर्ट देगी।