कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है और राज्य में सरकार बनाती है तो महंगाई कम होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। वे आज देहरादून में विजय सम्मान रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने 1971 के युद्ध के वीर सपूतों को शॉल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरे पिता और दादी ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से महंगाई बढ़ी है। उन्होंने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।
इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले की सरकारों ने सेना के हितों की अनदेखी की थी और आज चुनाव आते ही उन्हें सेना की याद आने लगी है।
