कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बीच मुठभेड़ में आज पांच आतंकवादी मारे गये। ये मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हुई। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से पांच एके राइफल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके की व्यापक तलाशी की जा रही है।
कश्मीर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के पाँच आतंकवादी ढेर किए