कश्‍मीर घाटी में कल ऊंची पहाडि़यों पर हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में वर्षा हुई

कश्‍मीर घाटी में कल श्रीनगर-लेह राजमार्ग में ज़ोजिला पर्वत सहित ऊंची पहाडि़यों पर हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में वर्षा हुई जिससे समूची कश्‍मीर घाटी में तापमान में गिरावट आई। कश्‍मीर घाटी में ऊंचाई पर स्थित चोटियों सहित उत्‍तर कश्‍मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग पर्यटन केन्‍द्र में हलका हिमपात हुआ, जबकि पहलगाम, क़ाज़ीगुंड, बनिहाल, गुलमर्ग और अन्‍य भागों में वर्षा हुई, जिससे कश्‍मीर घाटी में तापमान में गिरावट आई।

दक्षिण कश्‍मीर में शोपियां जिले को जम्‍मू के पुंछ जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर इस मौसम का पहला हिमपात हुआ।

इस बीच, केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने सर्दियों के लिये विभिन्‍न विभागों की तैयारियों की कल उच्‍च स्‍तरीय बैठक में समीक्षा की।

Related posts

Leave a Comment