कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीरभूम में भादु शेख की हत्या की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीरभूम में भादु शेख की हत्या की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में ग्राम उप प्रधान भादु शेख की हत्या की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। भादु शेख की हत्‍या के बाद जिले में कथित रूप से हिंसा भड‍क गई थी।

न्‍यायालय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े पंचायत नेता की हत्या और बीरभूम हिंसा, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई, आपस में जुड़े हुए हैं। न्‍यायालय ने राज्य पुलिस को हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों तथा जांच के सभी रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया।

इससे पहले अदालत ने 21 मार्च को बीरभूम के बोगतुई गांव में हुई निर्मम हत्याओं की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

इस बीच, सीबीआई ने कल मुंबई से चार लोगों को गिरफ्तार किया। वर्तमान में 10 लोग हिरासत में हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस के तत्कालीन प्रखण्‍ड अध्यक्ष भी शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment