कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री बसवराज बोम्मई ने आज विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश किया। यह मुख्यमंत्री का दूसरा और भाजपा सरकार के मौजूदा कार्यकाल में अंतिम बजट है। यह तीन लाख नौ हजार करोड़ की धनराशि का राजस्व अधिशेष बजट है, जिसमें 77,750 करोड़ रुपये की सकल उधारी शामिल है। बजट प्रस्ताव के अनुसार किसानों को दी जाने वाली ब्याज मुक्त लघु अवधि ऋण की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। बेरोजगार स्नातक विद्यार्थियों को युवा स्नेही योजना के अंतर्गत एक बार दो हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। श्रम शक्ति योजना के अंतर्गत प्रत्येक भूमिहीन महिला कृषि श्रमिक को प्रत्येक महीने पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी और स्नातक कॉलेजों में अध्ययन करने वाले पांच लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की गई।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...