कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कल 72 दशमलव छह-सात प्रतिशत वोट पड़े। इनमें डाक मतपत्र और घर से किया गया मतदान शामिल नहीं है। 2013 के विधानसभा चुनाव में 71 दशमलव आठ-आठ प्रतिशत और 2018 में 72 दशमलव चार-चार प्रतिशत वोट पड़े थे। चिक्कबल्लापुर जिले में सबसे अधिक 85 दशमलव आठ-तीन प्रतिशत वोट पड़े, जबकि मांड्या और रामानगर जिलों में 84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। बेंगलुरु के 28 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 54 दशमलव पांच-तीन प्रतिशत और बेंगलुरु शहरी जिले में 56 दशमलव आठ-दो प्रतिशत मतदान हुआ। बेंगलुरु ग्रामीण जिेले में भी भारी मतदान हुआ, जहां 83 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। होसकोटे और मेलुकोटे निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक नब्बे प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम वोट बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में पड़े, जहां मात्र 46 दशमलव आठ-छह प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...