कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज; विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता प्रचार में जुटे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज; विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता प्रचार में जुटे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने उम्‍मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान में जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में रोड शो के बाद की चुनाव रैलियों को संबोधित किया। बेलगावी में एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने की वजह से विकास तेज गति से हो रहा है।

कर्नाटका में ट्रेडिशन भी है और टेक्नोलॉजी भी है, यहां स्टॉर्ट-अप और संस्कृति एक साथ सशक्त होती है। यहां भारत की पुरातन और नूतन पहचान एक साथ समृद्ध होती है। ये डंबल इंजन से होने वाले विकास का अद्भुत मॉडल है।

प्रधानमंत्री मोदी आज कोलार और हासन में दो जनसभा करेंगे तथा शाम को मैसूर में रोड शो में भाग लेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्‍तरी कर्नाटक के खानापुर, जामखंडी और कुदाची में चुनाव प्रचार करेंगी। राहुल गांधी चामराजनगर में चुनाव कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शिवमोग्‍गा में और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सिद्धारमैया तुमकुरु में चुनाव बैठक करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम चित्रदुर्ग में प्रचार करेंगे तथा और बेंगलुरु में रोड शो में शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment