कर्नाटक राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए आज नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज, नेस्कॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर राज्य के उच्चतर शिक्षा मंत्री डॉ. सी.एन.अश्वथ नारायण उपस्थित थे। डॉ. सी.एन.अश्वथ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि समझौता ज्ञापन से राज्य में प्रत्येक वर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के राष्ट्रीय व्यावसायिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को, ऑनलाइन माध्यम से पाठ्यक्रम सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस समझौते के जरिए उच्चतर शिक्षा के विद्यार्थी अब तकनीकी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों को पढ़ सकते है। डॉ. सी.एन.अश्वथ ने कहा कि आईटी सेवा उद्योगों में कार्यरत लोगों में डिजिटल प्रतिभा की कमी एक चुनौती है, जिसे सुलझाया जाना चाहिए।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...