कतर की अदालत ने दहरा ग्लोबल मामले में आठ भारतीयों की मौत की सजा हटाई

कतर की अदालत ने दहरा ग्लोबल मामले में आठ भारतीयों की मौत की सजा हटाई

कतर में आठ भारतीयों को सुनाई गई मौत की सजा हटा दी गई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दहरा ग्‍लोबल मामले में कतर की अपील अदालत ने निचली अदालत के निर्णय को संशोधित करते हुए सजा कम की है। मंत्रालय ने बताया है कि निर्णय के विस्‍तृत ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है और अगले कदम के बारे में वह कानूनी टीम और भारतीय नागरिकों के परिवारों से संपर्क बनाए हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि वह इस मामले की शुरूआत से ही, अभियुक्‍तों के साथ हैं और उन्‍हें सभी प्रकार की राजनयिक और कानूनी सहायता जारी रखेगा। मंत्रालय मामले को उचित निष्‍कर्ष पर पहुंचाने के लिए कतर के अधिकारियों के साथ संपर्क जारी रखेगा। मंत्रालय के अनुसार इस मामले की सुनवाई की गोपनीयता और संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल कोई टिप्‍पणी करना उचित नही होगा। भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कार्मिकों को कतर की एक अदालत ने मृत्‍यु दंड सुनाया था। वे प्राईवेट कम्‍पनी अल-दहरा में काम कर रहे थे और उन्‍हें पिछले वर्ष अगस्‍त में कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

Leave a Comment