कंबोडिया के राजा 30 मई को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे

कंबोडिया के राजा की भारत की राजकीय यात्रा 30 मई को होगी। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कंबोडिया के राजा के सम्मान में भोज देंगी।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, कंबोडिया के साथ पिछले कुछ सालों में हमारा ट्रेड बढ़ रहा है। कंबोडिया के राजा के इस दौरे के दौरान कंबोडिया के साथ ट्रेड और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कंबोडिया के साथ हमारे संबंध का कंबोडिया के किसी और देश (चीन) से संबंधों का कोई लेना देना नहीं है।

Related posts

Leave a Comment