ओमीक्रॉन के बढते संक्रमण के कारण विश्‍वभर में चार हजार से अधिक वाणिज्यिक उड़ानें रद्द की गई

कोविड के नये वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढते संक्रमण के कारण विश्‍वभर में चार हजार से अधिक वाणिज्यिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस कारण क्रिसमस त्‍यौहार के दौरान लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुनियाभर में एयरलाइन कम्‍पनियों ने कल क्रिसमस ईव पर दो हजार तीन सौ 14 उड़ानें रद्द की। आज और कल भी एक हजार सात सौ 44 उडानें रद्द रहेंगी।

हाल ही में अमरीका में कोविड का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन तेजी से बढा है। पिछले सप्‍ताह कोविड मरीजों की संख्‍या में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अमरीका में प्रतिदिन एक लाख 79 हजार रोगी सामने आ रहे हैं। कल केवल न्‍यूयॉर्क में 44 हजार कोविड रोगियों की पुष्टि हुई।

ब्रिटेन में कई उदयोग और यातायात नेटवर्क कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहे हैं। अधिकतर कर्मचारी कोविड संक्रमित होने के कारण पृथकवास में हैं।

Related posts

Leave a Comment