कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए फ्रांस ने कडे कोविड प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सोमवार से घर से काम करना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक इनडोर कार्यक्रमों में दो हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।
शनिवार को संक्रमण के एक लाख से अधिक नये मामले सामने आने के बाद ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि प्रधान मंत्री ज्यां कास्टेक्स ने नए साल की पूर्व संध्या पर कर्फ्यू की घोषणा नहीं की है।
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते सभी यूरोपीय देश फिर से प्रतिबंध लगा रहे हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरान ने कोविड की बडी लहर की चेतावनी देते हुए कहा है कि कोविड के मामले दो दिन में दोगुने हो रहे हैं।