ओडिसा सरकार ने चक्रवात जवाद को देखते हुए राज्‍य के सभी तटीय जिलों को हाई अलर्ट पर रखा

ओडिसा सरकार ने चक्रवात जवाद को देखते हुए राज्‍य के सभी तटीय जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का केन्‍द्र ओडिसा में गोपालपुर के करीब 850 किलोमीटर दक्षिण -दक्षिण पूर्व में केन्द्रित है। इसके अगले 24 घंटे में उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्‍य के तटीय जिलों में आज शाम से भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तूफान को देखते हुए संवेदनशील स्‍थानों पर बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, ओडिसा आपदा मोचन कार्यबल और अग्निशमन सेवा दल के 3 सौ कार्मिक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, सभी तटीय जिलों में तूफान से बचने के लिए आश्रय स्‍थलों को सभी आवश्‍यक वस्‍तुओं के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Related posts

Leave a Comment