ओडिसा के पुरी में बहुरा यात्रा यानी भगवान जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ श्रीमंदिर वापस लौटने की तैयारी में गुंडिचा मंदिर के सामने खड़े हैं। सुबह से ही श्रद्धालु बहुरा यात्रा में भाग लेने के लिए एकत्र हो रहे हैं। विशेष विधि-विधान पूरे करने के बाद गुंडिचा मंदिर से विग्रहों को एक-एक कर बाहर लाने की परंपरा संपन्न होगी। अनुमान है कि यदि सभी विधि-विधान निर्धारित समय से पूरे होते हैं तो पहले रथ भगवान बलभद्र का तालध्वज की वापसी यात्रा दिन के दो बजे के आसपास शुरू होगी। तीनों विग्रह श्रीमंदिर में अगले दिन प्रवेश करेंगे और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रत्न सिंहासन पर विराजमान होंगे। बहुरा यात्रा के लिए पुरी में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...