ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में बीजू जनता दल की दीपाली दास जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार टंकाधर त्रिपाठी को 48 हजार 721 वोटों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय को केवल चार हजार चार सौ 96 वोट मिले।
ओडिशा विधानसभा उपचुनाव में बीजू जनता दल ने झारसुगुड़ा सीट जीती