ओडिशा के पुरी में आज रथ वापसी के साथ नौ दिन की रथयात्रा सम्पन्न हो गई। बाहुड़ा यात्रा भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन की श्री गुंडीचा मंदिर से वापस श्री मंदिर आने की यात्रा होती है। श्री गुंडीचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन सात दिन का प्रवास करते हैं। तीनों रथ आज मुख्य मार्ग – बड़ा दांदा पर श्रद्धालुओं की भीड के साथ चले और श्री मंदिर में स्थापित कर दिए गए। कल सुना बेसा अनुष्ठान होगा, जिसमें रथों पर आरूढ देवताओं को स्वर्ण वस्त्र पहनाये जायेंगे। कल भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने कड़े प्रबन्ध किए हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...