ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष जनवरी के अंत में खालिस्तान समर्थकों और भारतीय प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले इस महीने के शुरू में विक्टोरिया पुलिस ने छह लोगों की तस्वीर जारी कर उन्हें पहचानने में लोगों से सहायता मांगी थी।