Categories: News-Headlines

एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता पाकिस्‍तान से बाहर किसी अन्य देश में आयोजित होने की संभावना

एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता पाकिस्‍तान से बाहर किसी अन्य देश में आयोजित की जा सकती है। एशियाई क्रिकेट परिषद् (एसीसी) इस संबंध में अंतिम निर्णय अगले महीने लेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जयशाह और पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष नजम सेठी के बीच कल बहरीन में औपचारिक मुलाकात हुई। एशिया कप इस वर्ष सितम्‍बर में पाकिस्‍तान में आयोजित होना निर्धारित था।

एक अन्‍य निर्णय में, एशियाई क्रिकेट परिषद ने अफगानिस्‍तान क्रिकेट संघ का वार्षिक बजट छह से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इससे अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट शुरू करने की संभावनाओं को बल मिलने की संभावना है। हालां‍कि तालिबान ने किसी भी खेल में महिलाओँ की भागीदारी पर पाबंदी लगा रखी है।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

4 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

5 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

5 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

5 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.