Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई खिलाड़ी धन की कमी के कारण पिछड़ने न पाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश में शुरू हुआ खेल आयोजनों और खेल महाकुंभ का सिलसिला एक बड़े बदलाव का परिचायक है। खेल के मैदान से कभी कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटा है। आज के इस समारोह में कई ऐसे चेहरे मौजूद हैं जिन्होंने खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, राजस्थान की धरती तो अपने युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है। इतिहास गवाह है, इस वीर धरा की सन्तानें रणभूमि को भी अपने शौर्य से खेल का मैदान बना देती हैं। इसलिए अतीत से लेकर आज तक जब भी देश की रक्षा की बात आती है तो राजस्थान के युवा आगे खड़े होते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ओलंपिक जैसी बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी अब सरकार पूरी शक्ति से अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है। TOPS जैसी स्कीम के जरिए वर्षों पहले से खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को हम दिल से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर हमारे छोटे से क्षेत्र में हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। यही खिलाड़ी आने वाले समय में देश को मज़बूती देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.