Categories: News-Headlines

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई के अस्पताल निधन हुआ

पाकिस्‍तान के सैन्य तानाशाह और पूर्व राष्‍ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया है। वे उनासी (79) वर्ष के थे। पाकिस्‍तानी समाचार चैनल जिओ न्‍यूज के अनुसार, जनरल मुशर्रफ का दुबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

जनरल मुशर्रफ वर्ष 2001 से 2008 तक पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति रहे। उन्‍हें पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और लाल मस्जिद के मौलवी की हत्‍या के मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था। जनरल मुशर्रफ वर्ष 2016 से दुबई में रह रहे थे। वर्ष 2007 में संविधान को निलंबित रखने के लिए उन पर राजद्रोह का मामला चल रहा था। जनरल मुशर्रफ मार्च 2016 में इलाज कराने के लिए दुबई गए थे और उसके बाद पाकिस्‍तान नहीं लौटे। जनरल मुशर्रफ का जन्‍म 11 अगस्‍त 1943 को दिल्‍ली में हुआ था।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

6 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

7 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

7 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

7 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.