एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला

एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने नई दिल्ली में आज वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर चीफ मार्शल चौधरी को दिसंबर 1982 में वायुसेना में कमीशन मिला था। उन्होंने कई लड़ाकू और प्रशिक्षक विमानों पर तीन हजार आठ सौ घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी।

इस अवसर पर वी०आर० चौधरी ने कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा किसी भी कीमत पर सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने नई प्रौद्योगिकी के अधिग्रहण, स्वदेशीकरण और नवाचार को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने, भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण विधियों के तेजी से अनुकूलन और मानव संसाधनों के पोषण के लिए निरंतर कार्य के पहलुओं पर बात की।

Related posts

Leave a Comment