एयरटेल, टेक महिंद्रा ने 5G, निजी नेटवर्क पर डिजिटल समाधानों के लिए हाथ मिलाया

एयरटेल, टेक महिंद्रा ने 5G, निजी नेटवर्क पर डिजिटल समाधानों के लिए हाथ मिलाया

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा ने 5जी, निजी नेटवर्क और क्लाउड पर डिजिटल समाधानों का संयुक्त रूप से विकास और विपणन करने के लिए एक समझौता किया है।

एयरटेल देश में जहां 5जी का प्रदर्शन और परीक्षण कर रही है, वहीं सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा ने 5जी एप्लिकेशन और मंचों को तैयार किया है।

इस संबंध में बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, एयरटेल और टेक महिंद्रा देश में 5जी, निजी नेटवर्क और क्लाउट पर उपक्रम ग्रेड के डिजिटल समाधानों का संयुक्त विकास करेंगी।

दोनों कंपनियां भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए ‘मेक-इन-इंडिया’ के उत्पादों को विकसित करने के लिए एक संयुक्त 5जी नवाचार प्रयोगशाला स्थापित करेंगी।

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां अनुकूलित उपक्रम-ग्रेड निजी नेटवर्क भी स्थापित करेंगी, जो डिजिटल अर्थव्यवस्था के मूल में है।

Related posts

Leave a Comment