एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया। द्रौपदी मुर्मू को कुल 64 फीसदी वोट मिले। कुल 53 अवैध वोट थे। द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 6,76,803 था और यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनका मूल्य 3,80,177 था।
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है।