एनटीए ने राष्‍ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा NEET-UG के बारे में संदिग्ध दावों की रिपोर्ट के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म की शुरूआत की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने राष्‍ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के बारे में संदिग्ध दावों की रिपोर्ट के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म की शुरूआत की है। एजेंसी ने अभ्‍यर्थियों को गलत काम करने और झूठे दावों के साथ परीक्षार्थियों को धोखा देने की कोशिश करने वाले लोगों के बहकावे में न आने का परामर्श दिया है। एजेंसी ने परीक्षार्थियों से इस तरह की भ्रामक जानकारी और इसे फैलाने वाले लोगों की रिपोर्ट 4 मई को शाम 5 बजे तक एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर करने का भी अनुरोध किया है।

Related posts

Leave a Comment