उप-राज्‍यपाल वी. के. सक्‍सेना ने दिल्‍ली-सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ CBI जाँच कराने की दी अनुमति

उप-राज्‍यपाल वी. के. सक्‍सेना ने दिल्‍ली-सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ CBI जाँच कराने की दी अनुमति

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल वी. के. सक्‍सेना ने दिल्‍ली-सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ CBI जांच कराने की अनुमति दे दी हैं। इन दोनों अधिकारियों पर 223 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्‍टाचार का आरोप है। दोनों अधिकारी वन और वन्‍य जीव विभाग में काम कर रहे थे।

आरोप है कि इन्‍होंने एक फर्जी पत्र के आधार पर विभाग के खाते से 223 करोड़ रुपये जाली बचत खातों में हस्तांतरित किये।

वी. के. सक्‍सेना ने इस मामले की जांच भ्रष्‍टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत कराने के सी.बी.आई. के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया।

Related posts

Leave a Comment