उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू आज नालंदा विश्‍वविद्यालय में आयोजित छठे अंतरराष्‍ट्रीय धर्म-धम्‍म सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू आज नालंदा विश्‍वविद्यालय में आयोजित छठे अंतरराष्‍ट्रीय धर्म-धम्‍म सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज बिहार के नालंदा जिले में नालंदा विश्‍वविद्यालय में आयोजित छठे अंतरराष्‍ट्रीय धर्म-धम्‍म सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिन के सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय है- ‘कोविड बाद विश्‍व निर्माण में धर्म-धम्‍म परंपरा की भूमिका’ ।

नालंदा विश्‍वविद्यालय की कुलपति सुनयना सिंह ने बताया कि इस सम्‍मेलन में विश्‍वभर से दो सौ प्रतिनिधि, उच्चाधिकारी, नीतिज्ञ, शिक्षाविद और विभिन्‍न धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे। राज्‍यपाल फागू चौहान, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और श्रीलंका के एक मंत्री उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे।

उपराष्‍ट्रपति पूर्वी चम्‍पारण जिले के मोतिहारी में पीपराकोठी में पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय बागवानी और वन महाविद्यालय के परिसर में डॉक्‍टर राजेन्‍द्र प्रसाद केन्‍द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। कुलपति प्रोफेसर रमेश चन्‍द्र श्रीवास्‍तव ने आकाशवाणी से बातचीत में बताया कि इस दौरान कृषि और अन्‍य विषयों के आठ सौ पचास छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

महामहिम उपराष्‍ट्रपति विश्‍वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में अपना दीक्षांत भाषण देंगे। करीब साढ़े आठ सौ बच्‍चों को डिग्री दी जाएगी। उन साढ़े आठ सौ बच्‍चों में करीब तीन सौ से साढे तीन सौ बच्‍चे प्रजेंट रहेंगे। बाकियो को इनअपसेन्‍स दी जाएगी और तीन बिल्डिंग्‍स का हमारे हॉर्टीकल्‍चर कॉलेज की हैं। साथ ही बेतिया में हमारा बना है सेंटर फॉर इम्‍प्रूवमेंट एण्‍ड कंजर्वेशन ऑफ इनडीजीनस कैटल उसका भी वो उद्घाटन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment