उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कंबोडिया यात्रा संपन्न कर कल रात स्‍वदेश लौट आए

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कंबोडिया यात्रा संपन्न कर कल रात स्‍वदेश लौट आए

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कंबोडिया यात्रा संपन्न कर कल रात स्‍वदेश लौट आए हैं। उपराष्ट्रपति आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। आसियान-भारत संबंधों की इस वर्ष 30वीं वर्षगांठ पर इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

सम्मेलन में उपराष्ट्रपति ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं का उल्लेख किया और पूर्वी एशियाई समूह के सदस्य देशों से 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष में पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। उप राष्ट्रपति ने नौ वहन और विमान पारगमन की स्वतंत्रता के साथ मुक्त और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने में पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन के महत्व का उल्लेख किया।

Related posts

Leave a Comment