उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शहरी स्‍थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने जीत दर्ज की। पार्टी ने झांसी, अयोध्‍या और सहारनपुर जिलों में महापौर सीटों का चुनाव जीत लिया है और अन्‍य सभी मेयर सीटों पर आगे है। राज्‍य में चार और 10 मई को दो चरणों में मतदान हुआ था।

भाजपा के प्रत्‍याशी बिहारी लाल आर्य ने झांसी के महापौर का चुनाव जीत लिया है जबकि गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्‍या सीट पर विजय प्राप्‍त की। अजय सिंह ने सहारनपुर जिले की महापौर सीट जीत ली है। भारतीय जनता पार्टी अन्‍य नगर निगमों में बढत बनाए हुए है।

उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। 2017 में भाजपा ने 60 नगर पालिकाओं में विजय प्राप्त की थी लेकिन इस साल हमने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में दोगुनी से अधिक सीटें जीती हैं।

Related posts

Leave a Comment