उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- राज्‍य में भाजपा का साढ़े चार वर्ष का सुशासन एक बडी उपलब्धि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तरप्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पूरे राज्य का परिदृश्य बदल गया है और सुरक्षा तथा सुशासन के मामले में राज्य में जबरदस्त विकास हुआ है जिससे राज्य में निवेश और विकास काफी बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढे चार वर्ष में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण व्‍यापार सुगमता के लिहाज से राज्य दूसरे स्थान पर आ गया है जबकि पहले यह 14वें स्थान पर था।

प्रदेश के अंदर जो बिजेनस इन्‍वेस्‍टमेंट है, देश में नंबर दो स्‍थान पर है। तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक का निवेश उत्‍तर प्रदेश में हम लोगों ने कराया और कोरोना काल खंड में तो आपने देखा होगा कि डिस्‍पले यूनिट तक देश में स्‍थापित हुई और वहां निवेश भी हमारे यहां कहां से आया था, चीन से आया था। चीन से निवेश भारत में, और भारत में उत्‍तर प्रदेश में हो, और प्रदेश के लिए एक उपलब्धि थी, और इस प्रकार के तमाम निवेश उत्‍तर प्रदेश में हुए। हमारे नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार का भी माध्‍यम था। बड़े पैमाने पर एक करोड़ 61 लाख से अधिक नौकरी और रोजगार की संभावनाएं भारी-भरकम निवेश के माध्‍यम से प्रदेश के अंदर उपलब्‍ध होती हुई दिखाई दीं।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि एक जिला एक उत्‍पाद योजना से पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिला है और अब उत्‍तर प्रदेश निर्यातक राज्‍य बन रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, खुशहाली और कल्‍याण सुनिश्चित कर रही है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कल्‍याणकारी योजनाएं चालू की हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्‍य सरकार राज्‍य के स्‍वतंत्रता सेनानियों का सम्‍मान कर रही है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश ऐसा पहला राज्‍य है जिसने केन्‍द्र सरकार की 44 योजनाओं को क्रियान्वित किया है।

उत्तर प्रदेश में आगरा और कानपुर में इस वर्ष के अंत में मेट्रो रेल सेवा शुरू हो जाएगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखपुर में वर्चुअल माध्यम से इन दो परियोजनाओं के लिए पहली रेलगाड़ी के प्रतिरूप का अनावरण किया।

Related posts

Leave a Comment