उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा में राजघाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा में राजघाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा में राजघाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। कल्‍याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा कई केन्‍द्रीय मंत्री और गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्‍थित रहे।

अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि बाबू जी का जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए भारी क्षति है और उनके जाने से पैदा हुए शून्‍य को भर पाना मुश्‍किल होगा। कल, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अन्‍य राष्‍ट्रीय नेताओं ने कल्‍याण सिंह को श्रृद्धांजलि अर्पित की थी। लम्‍बी बीमारी के बाद शनिवार को लखनऊ के एक अस्‍पताल में उनका निधन हो गया।

दिवंगत कल्‍याण सिंह के सम्‍मान में उत्‍तरप्रदेश में आज अवकाश घोषित किया गया। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने अयोध्‍या में राम जन्‍मभूमि की ओर जाने वाली सड़क का नाम कल्‍याण सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की है। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम कल्‍याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

कल्‍याण सिंह उत्‍तरप्रदेश के दो बार मुख्‍यमंत्री रहे और उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश और राजस्‍थान के राज्‍यपाल के रूप में भी सेवाएं दी। वह बुलंदशहर और एटा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए।

Related posts

Leave a Comment