उत्‍तर प्रदेश के एटीएस ने सहारनपुर से आतंकी मोहम्‍मद नदीम को गिरफ्तार किया

उत्‍तर प्रदेश के एटीएस ने सहारनपुर से आतंकी मोहम्‍मद नदीम को गिरफ्तार किया

उत्‍तर प्रदेश के आतंक-रोधी दस्‍ते-एटीएस ने सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्‍मद और तहरीके-ए-तालिबान पाकिस्‍तान से जुड़े आतंकी मोहम्‍मद नदीम को गिरफ्तार किया है। एजेंसी की ख़बरों के अनुसार, नदीम पाकिस्‍तान स्थित आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्‍मद और तहरीके-ए-तालिबान, पाकिस्‍तान के प्रत्‍यक्ष सम्‍पर्क में था। ए.टी.एस. के अनुसार, जैश-ए-मोहम्‍मद ने उसे नूपुर शर्मा की हत्‍या का काम सौंपा था।

यह गिरफ्तारी देश के स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दो दिन पहले और उत्‍तर प्रदेश ए.टी.एस. द्वारा आजमगढ़ में कथित आई.एस. आतंकी की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद हुई है। आई.एस. का आंतकी राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के एक प्रमुख नेता को लक्ष्‍य बनाने की फिराक में था। ए. टी.एस. ने आई.एस. आतंकी के कब्‍जे से अवैध हथियार और बम बनाने में काम आने वाली सामग्री भी बरामद की है।

Related posts

Leave a Comment