उत्त्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्रह्मखल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का लगभग 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। करीब 36 मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की खबर है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि फंसे हुए लोगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और निर्माणाधीन सुरंग का कार्य कर रही संस्था की मशीनरी सुरंग से मलबा हटाने में जुटी हुई है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...