उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोविड से बचाव संबंधी नियमों का पालन करने और मास्क के प्रयोग को लेकर दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। सरकार ने जिलों में स्थापित एकीकृत कोविड कमान केन्‍द्रों को भी सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

चिकित्सा और स्वास्थ्य मुख्‍य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने बताया कि सभी संभागायुक्तों, डीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अस्पतालों के प्रमुखों को महामारी से निपटने के लिए तैयार रहने और आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

महामारी के बेहतर प्रबंधन के लिए चार अलग-अलग स्तरों पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें अस्पतालों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देशों को जारी करने के साथ-साथ कोविड सैंपलिंग, निगरानी, संवेदीकरण गतिविधियां और त्वरित कार्यवाही‍ शामिल है।

विभाग ने कोविड के लक्षण वाले मरीजों की जांच 24 घंटे के अंदर कराने का निर्देश दिया है। विदेशों से लौटे लोगों की निगरानी और ब्लॉक तथा जिला स्तर पर गठित निगरानी समितियों और त्‍वरित कार्यवाही दलों को सुग्राही बनाने के निर्देश दिये गये हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्थानों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की जाएगी। सभी अस्पतालों को कोरोना वायरस के प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment