उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.83% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक  34.83% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.83% मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इनमें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 12 जिलों की 13 सुरक्षित सीटें भी शामिल हैं। इन जिलों में श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोंडा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज और चित्रकूट जिले शामिल हैं।

इस चरण में 61 विधानसभा सीटों के लिए 90 महिलाओं सहित कुल 693 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रतापपुर सीट के लिए 25, जबकि मिल्कीपुर, पयागपुर, बाराबंकी, जैदपुर, हैदरगढ़, सदर और कादीपुर सीटों पर सबसे कम सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

कुल दो करोड़ 25 लाख मतदाता हैं, जिनमें एक करोड़ 20 लाख पुरुष, एक करोड़ पांच लाख महिला और एक हजार 727 किन्नर शामिल हैं। चुनाव के लिए 25 हजार नौ सौ 95 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र उत्सव का पांचवां चरण है। उन्होंने मतदाताओं से अपना बहुमूल्य वोट देने का अनुरोध किया।

Related posts

Leave a Comment