उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले का शारदा सागर जलाशय विदेशी मेहमान पक्षियों से गुलजार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिले का विशालकाय शारदा सागर जलाशय इस समय विदेशी मेहमान पक्षियों से गुलजार हो रहा है। वन्य जीवों के दीदार करने पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले देशी विदेशी सैलानियों को इन मेहमान पक्षियों की कलरव भी मंत्रमुग्ध कर रही है।

साइबेरिया सहित कई देशों में सर्दी के मौसम में पानी जम जाने से जीवन रक्षा हेतु वहां के पक्षी अपने देश के जलाशयों का रुख करते हैं। गर्मी शुरू होते ही यह पक्षी अपने मुल्क वापस लौट जाते हैं। पीलीभीत स्थित शारदा सागर जलाशय 22 किलो मीटर लंबा और 5 किलो मीटर चौड़ा है। इसे एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी से निर्मित कच्चा जलाशय होने का गौरव प्राप्त है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मेहमान पक्षियों की निगरानी निरंतर की जा रही है। शिकार के मामले मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

Related posts

Leave a Comment