उत्‍तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से राज्य के अनेक हिस्सों में ठंड बढ़ी

उत्‍तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से राज्य के अनेक हिस्सों में ठंड बढ़ी

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से अनेक भागों में ठंड बढ गई है। चमोली जिले के बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली और जोशीमठ में जबकि उत्तरकाशी के हर्शिल ओर गंगोत्री में बर्फबारी की खबर है। कुमाऊं संभाग के बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों का आना बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्‍य में मौसम सामान्य हो जाने का अनुमान व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment